मोटर सायकल से तुम्हारे कारण गिरे है कहकर गाली गलौच व मारपीट,... - CG Sandesh

मोटर सायकल से तुम्हारे कारण गिरे है कहकर गाली गलौच व मारपीट, मामला दर्ज

तेन्दुकोना थाना अंतर्गत ग्राम बढ़ईपाली में मोटर सायकल से तुम्हारे कारण गिरे है कहकर गाली गलौच मारपीट व जान से मारने की धमकी मिलने पर मामला दर्ज करया गया है. यशवंत नागवंशी ने पुलिस को बताया कि 9 फरवरी  को रात्री के करीब 22.00 बजे वह अपने दोस्त रामेश्वर सोनवानी, गुमान सिंह चौहान एवं सूरज साहू के साथ उर्री डोंगरी मेला देखने गये थे.

देवी दर्शन करने के बाद वापस अपने घर आ रहे थे कि उसी मेला के ग्राउण्ड में 03 लडके मोटर सायकल से गिरे थे, जो कि तुम्हारे कारण गिरे है कहकर तीनों लडके एक राय होकर हम लोगों को गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देकर तीनों ब्लेड जैसे धारदार वस्तु से उन लोगों के गाल में एवं गर्दन के नीचे मारे है जिससे शिकायतकर्ता यशवंती नागवंशी तथा रामेश्वर, गुमान सिंह एवं सरजू साहू को चोटे आई है. मामले में पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें