बस की ठोकर से मोटर सायकल चालक गंभीर, मामला दर्ज - CG Sandesh

बस की ठोकर से मोटर सायकल चालक गंभीर, मामला दर्ज

सरायपाली थाना अंतर्गत भंवरपुर मोड के पास बस के ठोकर से मोटर सायकल चालक गंभीर होने पर बस चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. रतिराम चौधरी ने पुलिस को बताया कि 10 फरवरी को वह सामान लेने सरायपाली आया था, सरायपाली से वापस जा रहा था कि भंवरपुर मोड के पास करीबन 11.00 बजे शर्मा ट्रेवल्स बस क्रमांक CG 07 NA 7170 का चालक मोहम्मद शाहिद जो रायपुर तरफ से आ रहा था वह तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर मोहरसाय को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे मोहरसाय को बांये हाथ एवं बांये पैर एवं सिर में काफी गंभीर चोट लगा. और  डायल 112 के माध्यम से उसे तत्काल उपचार हेतु शासकीय अस्पंताल भेजा गया. मामले  में आरोपी बस चालक के विरूद्ध अपराध धारा 337 एवं 279 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें