अज्ञात वाहन के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत, मामला दर्ज - CG Sandesh

अज्ञात वाहन के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत, मामला दर्ज

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम चट्टीगिरोला में 10 फरवरी को अज्ञात वाहन के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार रत्थू कुमार पिता नीलमणी कुमार अपनी सोल्ड मोटर सायकल फैशन प्रो से अपनी पोती को चट्टीगिरोला के हॉस्टल में छोड़कर वापस अपने घर जामपाली जाने के लिए निकला था कि चट्टीगिरोला NH 53 में उड़िसा तरफ से आ रही अज्ञात वाहन के चालक द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल को ठोकर मार दिया जिससे मोटर सायकल में बैठे रत्थू कुमार को ठोकर लगने से घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. मामल में  पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध अपराध धारा 304(A) आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें