मोटर सायकल को पीछे से मारी ठोकर, मामला दर्ज  - CG Sandesh

मोटर सायकल को पीछे से मारी ठोकर, मामला दर्ज

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम नांदगांव में टाटा सुमो द्वारा मोटर सायकल को ठोकर मारने का मामला दर्ज किया गया है. डोमन सिन्हा ने पुलिस को बताया कि 03 फरवरी को वह अपने मोटर सायकल टीव्हीएस क्रमांक CG 06 GH 0873 से वोट डालने अपनी पत्नी राधा सिन्हा के साथ ग्राम लचकेरा गये था,  जहा से वोट डालने के बाद वापस ग्राम मुढेना आते समय शाम करीब 07.00 बजे ग्राम नादगांव के पास पीछे से आ रही टाटा सुमो क्र CG 04 JF 9760 के चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे मोटर सायकल टीव्हीएस क्षतिग्रस्त हो गया एवं मोटर सायकल में सवार डोमन सिन्हा और उसकी पत्नी को चोट आई. जिन्हें 112 की सहायता से महासमुंद पहुँचाया गया और वहां से  रायपुर रिफर किया गया. मामले में  पुलिस ने आरोपी चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279 एवं 337 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें