सट्टा पट्टी खिलाते 2 गिरफ्तार. - CG Sandesh

सट्टा पट्टी खिलाते 2 गिरफ्तार.

बागबाहरा पुलिस ने परदेशी पान ठेला और बस स्टैण्ड सुलभ शैचालय के पास सटोरियों को पकड़ा है, पुलिस ने बताया कि 10 फरवरी को पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों से सटोरियों को मुखबीर की सुचना में पकड़ा.

जिसमे झलप चौक परदेशी पान ठेला के पास पुलिस ने दबीश देकर सट्टा पट्टी लिख रहे मोहन सोनी पिता भागीरथी सोनी उम्र 30 साल दैहानीभाठा को एक नग सट्टा पट्टी, जुमला अंको के सामने दर्शित नगदी रकम 2000 रूपये ,एक नग डाट पेन जप्त किया गया है.

इसी तरह बस स्टैण्ड सुलभ शैचालय के सामने सट्टा पट्टी लिख रहे महेन्दर दुबे पिता मंगल दुबे उर्फ अहिरवार उम्र 30 साल रेल्वे स्टेशन चौक बागबाहरा को रंगे हाथों पकडा गया, जहाँ आरोपी के पास से जुमला अंको के सामने दर्शित रकम 1950 रूपये, एक नग सट्टा पट्टी व एक नग डाट पेन जप्त किया गया.

मामले में दोनी आरोपी का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध धारा सदर का कायम कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें