बसना पुलिस की कार्यवाही में 7 जुआड़ी पकड़ाए. - CG Sandesh

बसना पुलिस की कार्यवाही में 7 जुआड़ी पकड़ाए.

बसना पुलिस ने सांई विहार तालाब के मेड के पास 07 जुआड़ी को पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि 8 फरवरी को मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि वार्ड नं0 11 सांई विहार तालाब के मेड में रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं, जिसपर पुलिस वार्ड नं0 11 सांई विहार तालाब के मेड़ के पास पहुंचकर देखे कुछ लोग तास की पत्ती में रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे थे. जिसे मौके पर घेराबंदी कर जुआ खेलते सात जुआरियों को पकड़ा गया जुआड़ीयान 1. नरोत्तम साव उम्र 21 साल वार्ड नंबर 11 सांई नगर बसना, 02. राजाराम मिश्रा उम्र 60 साल बंसुलाडीपा, 03. जगेश्वर साव उम्र 21 साल वार्ड नंबर 11, 04. आकाश पीटर उम्र 25 साल वार्ड क्रमांक 10, 05. नरेश ओगरे उम्र 29 साल वार्ड क्रमांक 02, 06. तपन बजाज उम्र 49 साल वार्ड क्रमांक 13, 07.अजय दास उम्र 24 साल वार्ड क्रमांक 11 सांई नगर बसना के पास से कुल नगदी रकम 2150 रूपये एवं 52 तास की पत्ती मिला जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें