छिलपावन में 4 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

छिलपावन में 4 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त

पटेवा पुलिस ने ग्राम छिलपावन प्रायमरी स्कूल के पास 04 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि 7 फरवरी को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि एक‍ व्यक्ति छिलपावन प्राईमरी स्कूल के पास अवैध शराब बिक्री हेतु रखा है, जिसपर पुलिस मुखबीर द्वारा बतायें स्थान पर रवाना होकर छिलपावन प्राईमरी स्कूल के पास गये एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर वह अपना नाम संदीप रौतिया पिता सुखीराम रौतिया उम्र 40 साल मोचीपारा झलप थाना पटेवा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया तथा उसके पास रखे पीले रंग के प्लास्टिक जरिकेन में लगभग 04 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती लगभग 800 रुपये रखा मिला. जिसे पुलिस ने जप्त कर  आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें