देवलभाठा से 04 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

देवलभाठा से 04 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त

सरायपाली पुलिस ने ग्राम देवलभाठा से 04 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त कर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि 7 फरवरी को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि ग्राम देवलभाठा के फगुलाल सेठ नामक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते अपने मकान बाडी में छुपा कर रखा है. मुखबीर की सूचना पर पुलिस ग्राम देवलभाठा पहुंचकर फगुलाल के मकान बाडी में घेरीबंदी किये, जहाँ फगुलाल सेठ के मकान के अंदर से एक सफेद रंग की 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन लाकर पेश किया जिसमें महुआ शराब था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में 04 लीटर हाथ भट्ठी बना महुआ शराब कीमती 400 रूपये को जप्त कर आरोपी फगुलाल सेठ पिता अर्जुन सेठ जाति धोबी उम्र 41 साल देवलभाठा थाना सरायपाली का कृत्य धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें