स्कुल में घुसकर शिक्षक को धमकाकर गाली गलौच कर मारपीट, मामला ... - CG Sandesh

स्कुल में घुसकर शिक्षक को धमकाकर गाली गलौच कर मारपीट, मामला दर्ज

बागबाहरा थाना अंतर्गत अचानकपारा में स्कुल में घुसकर शिक्षक को धमकाकर गाली गलौच कर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया गया है. मनोज साहू ने पुलिस को बताया कि 06 फरवरी को वह दोपहर 02:35 बजे प्रधान पाठक आफिस में लिखा पढी का कार्य कर रहा था उसी समय अचानक, गोपी नाग स्कूल में आकर उसे बाहर बुलाने लगा जब वह बाहर नही आया तो गोपी नाग स्कूल में आकर अश्लील गंदी गंदी गालियां देते हुए तू जानता नही मैं रायपुर का गुण्डा हूं कहते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का मुक्की करने लगा और बाहर निकलकर वहां पर गेट के पास पडे हुए ईंटा के टुकडे को फेंक कर मारा. जिससे मनोज साहू को चोट आई. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 186, 294, 332, 353, 451 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें