मां के साथ झगड़ा करते हो कहकर गाली गलौच - CG Sandesh

मां के साथ झगड़ा करते हो कहकर गाली गलौच

सांकरा थाना अंतर्गत बिरेन्द्र नगर में मां के साथ झगड़ा करते हो कहकर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला दर्ज करया गया है. रजनी दास ने बताया कि वह पिछले शुक्रवार को अपने घर के बाहर अपने बेटी के साथ बैठकर आपस में चर्चा कर रहे थे उसी समय जगदीश की मां उसके पास आकर मेरे बारे में चुगली कर रहे हो. जिसपर रजनी ने कहा कि हम लोग आपस में चर्चा कर रहे है, तुमको क्या तकलीफ हो रहा है. इसी बात को लेकर आज संध्या 07 बजे जब रजनी अपने घर के पास अपने बेटी के साथ खडी थी उसी समय जगदीश तांडी आया और मेरी मां के साथ झगडा करते हो कहकर रजनी को गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया. जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें