मारपीट को लेकर काउंटर मामला दर्ज - CG Sandesh

मारपीट को लेकर काउंटर मामला दर्ज

बसना थाना अंतर्गत बिरसिंगपाली रोड़ में पुरानी रंजीश को लेकर गाली गलौच कर मारपीट व जान से मारने की धमकी का काउंटर मामला दर्ज कराया गया है.

बंशीलाल कोसरिया ने पुलिस को बताया कि 06 फरवरी 2020 को सुबह 10-11 बजे वह अपने भैंस को लेने कांजीहाउस ठाकुरपाली आया था और कांजीहाउस के सामने बिरसिंगपाली रोड़ में दोपहर करीबन 12.00 बजे ठाकुरपाली निवासी लहरू सारथी एवं उसका लडका मनोज सारथी पुरानी रंजीश को लेकर शिकायतकर्ता बंशीलाल कोसरिया के साथ गंदी-गंदी गाली गलौच कर मारपीट किया तथा लहरू सारथी पत्थर के टुकडे से मारपीट कर चोंट पहुंचाया. जिससे उसे चोट आई, मामले में पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 323, 34, 294 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

वहीं लहरू सारथी ने पुलिस को बताया कि 06 फरवरी 2020 को दिन के 12.00 बजे के आसपास वह नहाने के लिए तालाब जा रहा था कि कांजीहाउस ठाकुरपाली के पास पुरानी रंजीश को लेकर फुलवारी अखराभांठा टुकड़ा निवासी बंशीलाल कोसरिया उसे गंदी-गंदी गाली देकर हाथ मे रखे डण्डा से मारपीट कर चोंट पहुंचाया तथा जान से मारने की धमकी दिया. जिससे उसे चोंटे आई. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 323, 506 एवं 294 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें