शराब के नशे में पत्नी से मारपीट, मामला दर्ज  - CG Sandesh

शराब के नशे में पत्नी से मारपीट, मामला दर्ज

सरायपाली थाना अंतर्गत झिलमिला में पति के द्वारा अपनी पत्नी से मारपीट, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज करया गया. पीड़िता शबनम दीप ने पुलिस को बतायी कि आशुतोष से वर्ष 2010 में चर्च में उसकी शादी हुआ थी जिसके बाद उनके दो बच्चे है.

महिला ने बताया कि कुछ दिनो से उसका पति उसपर शंका करते हुये आये दिन लड़ाई झगड़ा कर रहा है, एवं अक्सर रात में शराब के नशे में देर रात को घर आकर गाली गलौच करता है.

महिला ने बताया कि उसका पति का अन्य महिला से भी संबंध है, जिसके साथ अक्सर मिलना जुलना होता है. जिसके लिये मना करने पर वाद विवाद किया जाता है.  

महिला ने बताया कि 05 फरवरी को रात्रि करीबन 23:30 बजे उसका पति नशे की हालत में घर आया एवं उपरोक्त बातो पर पुनः वाद विवाद होने लगा, साथ ही बच्चो के सामने उसके साथ उल्टा सीधा हरकत करने लगा और मायके से पैसा लाने के लिये बोला. जिसका महिला द्वारा मना करने पर उसे गंदी गंदी गाली गलौच कर,  घर में रखे लोहे के फुकनी से सिर में मारकर चोट पहुँचाया एवं महिला को जान से मारने की धमकी दिया. चोट लगने से महिला को 112 के माध्यम से शासकीय अस्पताल सरायपाली में इलाज करना पड़ा. मामले में पुलिस ने आरोपी पति के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी कायम कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें