दो नाबालिग लड़की हुई लापता.  - CG Sandesh

दो नाबालिग लड़की हुई लापता.

बसना थाना अंतर्गत दो नाबालिग लड़कीयों को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज किया गया है. लड़की की माँ ने पुलिस को बताया कि 3 फरवरी को सुबह करीब 08.00 बजे वह और उसका पति टिकेलाल सोना दोनो काम से गांव के सरपंच के घर गयी थी. उस समय घर में उसकी दोनो लडकी थी. लेकिन उनके सरपंच के घर से करीब 08:30 बजे वापस आने पर देखा की उनकी दोनों लड़कियां नहीं थी. जिसे आसपास गांव में एवं रिश्तेदारों के घर पता करने पर कुछ पता नहीं चला. घरवालों की शंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है. जिसपर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 363 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें