गाली देते हुये नारा लगा रहे थे, मना करने पर हुई मारपीट. - CG Sandesh

गाली देते हुये नारा लगा रहे थे, मना करने पर हुई मारपीट.

बागबाहरा  थाना अंतर्गत  ग्राम बकमा में मारपीट कर गाली गलौच एवं जान से मारने की धमकी मिलने पर राजू पटेल ने ग्राम बकमा के होम लाल, गेम लाल, लक्ष्मी नारायण साहू, रूपेश साहू के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराया है.

राजू पटेल पिता सुन्दर पटेल उम्र 18 साल ने बताया है कि 04 फरवरी के रात्री लगभग 02:00 बजे कुछ लोग मोहल्ला मरार पारा में घरों के दरवाजों को पीट पीट कर गंदी गंदी गाली देते हुये नारा लगा रहे थे. इसपर जब राजू पटेल लोग बाहर निकल कर देखे तो भाग गये व  कुछ लोग, देवेन्द्र पटेल व राजू पटेल से मारपीट करने लगे जिन्हें गांव के होमलाल,  गेंमलाल , लक्ष्मीनारायण साहू, रूपेश साहू बताया गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 323, 294, 34 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें