घर का पट्टा नहीं है कहने पर मारपीट - CG Sandesh

घर का पट्टा नहीं है कहने पर मारपीट

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम बालसी में घर का पट्टा नहीं है कहने पर मारपीट,  गाली गलौच व जान से मारने की धमकी मिलने पर पुलिस में मामला दर्ज करया गया है. प्रार्थी पुरतबाई रात्रे ने पुलिस को बताया कि 03 फरवरी को जब वह घर में अकेली थी तब सुबह करीब 08.00 बजे उसका बडा जेठ भुवनेश्वीर रात्रे आया और बीना रात्रे को घर का पट्टा मांग रहा था बीना रात्रे द्वारा पट्टा नहीं है कहने पर गाली गलौच करने लगा.

महिला ने बताया कि इस दौरान वह भी वहीं पर थी और उसे भी गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा. जिससे महिला घर के अंदर चली गयी. तो आरोपी भुवनेश्वीर रात्रे  महिला के घर के अंदर जबरन घुसकर उसे अत्यन्त अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा जिससे वह घर से बाहर निकल गयी एवं अपने पति को फोन करके बुलायी.

इसके बाद भुवनेश्वर रात्रे भी बाहर आ गया था जिस महिला का पति आकर समझाने लगे तो भुवनेश्वर रात्रे और भी गाली गलौच करने लगा उसी समय संतोष रात्रे पहुंचकर महिला के पति को डण्डे से मारपीट किया एवं दोनो मिलकर जान से मारने की धमकी दिये. मामल मे पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34, 452 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें