बाहर के हो वोट नहीं डाल सकते हो कहकर मारपीट व जान से मारने क... - CG Sandesh

बाहर के हो वोट नहीं डाल सकते हो कहकर मारपीट व जान से मारने की धमकी.

महासमुंद  थाना अंतर्गत ग्राम मचेवा में तुम लोग बाहर के हो वोट नहीं डाल सकते हो कहकर मारपीट व जान से मारने की धमकी मिलने पर मामला दर्ज करया गया है. शिकायतकर्ता योगेश देवांगन ने बताया कि वह ग्राम मचेवा में रहता है, स्टार हेल्थ इंसोरेंश कंपनी रायपुर में आफिसर के पद पर कार्य करता है.

योगेश देवांगन 3 फरवरी को पंचायत चुनाव मे वोट देने अपने गांव आया था और अपनी पत्नि वैजंती,  भाई बहू होत्रेश्वरी,  बहन भारती व उर्मिला एवं माता पिता के साथ मतदान करने के लिये जा रहा था, तभी करीब 01.30 बजे प्राथमिक शाला मचेवा के बाहर ग्राम के गौकरण साहू, आंनद साहू, ज्ञानेश साहू व ललित साहू चारो के द्वारा शिकायतकर्ता की बहन भारती व उर्मिला को तुम लोग यहां के नहीं हो यहां क्यो आये हो यहां से जाओ कहने लगे,  जिसपर शिकायतकर्ता ऐसा क्यो बोल रहे हो कहने पर तुम सब भी बाहर के हो कहकर गंदी गंदी गाली देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे. जिसे देख कर शिकायतकर्ता की बहन भारती, पत्नि वैजंती, बहू होत्रेश्वरी छुडाने आये तो उनके साथ भी चारो के द्वारा एक राय होकर गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये. जिससे उन्हें चोट आई. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध के अपराध धारा 34, 294, 506 एवं 323 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें