ट्रक को लापरवाही पूर्वक चलाकर ढाबा में घुसा देने पर  मामला द... - CG Sandesh

ट्रक को लापरवाही पूर्वक चलाकर ढाबा में घुसा देने पर मामला दर्ज

बसना थाना अंतर्गात ग्राम बरबसपुर में ट्रक को लापरवाही पूर्वक चलाकर ढाबा में घुसा देने पर  मामला दर्ज करया गया है. सुभाष दास ने पुलिस को बताया कि एनएच 53 रोड के किनारे ग्राम बरबसपुर में महराज ढाबा के नाम से वह ढाबा का संचालन करता है, जहाँ 2 फरवरी को करीब 02:30 बजे दोपहर जब वह अपने ढाबा में काम कर रहा था उसी समय ट्रक क्रमांक MH 40 Y 7620 का चालक अपनी ट्रक को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसे ढाबा में घुंसा दिया.

जिसके कारण उसके ढाबा का छज्जा, दिवाल, पिल्हर गिर गया जिससे ढाबा में काम करने वाले मिस्त्री बाल बाल बचे, छज्जा गिरने से ढाबा में रखे सामान पुरी तरह टुट फुट कर क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे करीबन 10-12 लाख रूपये का नुकसान हुआ है, व साथ ही छज्जा गिरने से होटल में काम करने वाले कुष्टोक भोई के सिर में चोंट लगी है. मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक के विरूद्ध अपराध धारा 279, 337 एवं 427 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें