मंगल भवन पुष्पवाटिका के पास पुलिस ने जुआड़ीयों को घेराबंदी कर... - CG Sandesh

मंगल भवन पुष्पवाटिका के पास पुलिस ने जुआड़ीयों को घेराबंदी कर पकड़ा

बसना नगर के जगदीशपुर रोड पर मंगल भवन पुष्पवाटिका के पास पुलिस ने जुआड़ीयों को घेराबंदी कर पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि 3 फरवरी को मुखबीर से सूचना मिली कि जगदीशपुर रोड मंगल भवन पुष्पवाटिका बसना में कुछ लोग तास पत्ती से रूपये पैसे का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं.

जिसपर पुलिस मंगल भवन के पास पहुंचकर देखा तो पुष्पवाटिका में दिवाल के किनारे कुछ लोग तास पत्ती से रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे थे जिसे घेराबंदी कर दबीश देने पर मौके पर नरेश कुमार उम्र 55 साल, पार्थो डे उम्र 32 साल, हबीब खान उम्र 36 साल, रामनाथ बंजारा उम्र 45 साल, महेश बंजारा उम्र 41 साल, ज्ञानसिंह प्रजापति उम्र 55 सुभाष गुप्ता उम्र 42 साल पकडे गए.  जिनके पास से कुल जुमला 16,120 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त कर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट पाए जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें