20 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त - CG Sandesh

20 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त

खल्लारी पुलिस ने ग्राम एम के बाहरा में 20 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि 31 जनवरी को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम एम के बाहरा बजरंग चौक बरगद पेड के पास गांव का मदन पटेल अपने पास प्लास्टिक थैला में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखा है. जिसपर पुलिस बजरंग चौक बरगद पेड के पास दबिश देकर घेराबंदी किया जहाँ मौके पर एक व्यक्ति से पुछताछ करने पर वह अपना नाम मदन पटेल निवासी एम के बाहरा का रहने वाला बताया. पुलिस ने बताय कि आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में 20 पौवा सुपर जिप्सी फाईन विस्की अंग्रेजी शराब कीमत 1600 रुपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट  का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें