32 नग पौवा के साथ भंवरपुर मोड़ में पकड़ाया आरोपी - CG Sandesh

32 नग पौवा के साथ भंवरपुर मोड़ में पकड़ाया आरोपी

सरायपाली पुलिस ने ग्राम भंवरपुर मोड़ में 32 नग पौवा अंग्रेजी शराब जप्तकर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि 31 जनवरी को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि ग्राम भंवरपुर में एक व्यक्ति एक सफेद रंग के थैले में अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब परिवहन करते भंवरपुर रोड तरफ से सरायपाली की ओर आ रहा है. जिसपर पुलिस भंवरपुर रोड से मुखबीर के बताये हुलिया अनुसार एक व्यक्ति हाथ में थैला लिये आ रहा था जिसे रोककर पुछताछ किया गया तो वह अपना नाम शरद बंजारा पिता सोहन बंजारा उम्र 19 साल नायकपारा बालसी थाना सरायपाली का बताया. जिसके पास से पुलिस ने 32 नग पौवा अंग्रेजी शराब गोवा कीमती 3200 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें