मोटर सायकल चालक ने सायकल को मारी ठोकर, मामला दर्ज - CG Sandesh

मोटर सायकल चालक ने सायकल को मारी ठोकर, मामला दर्ज

महासमुंद थाना अंतर्गत दलदली रोड फाटक के आगे मोटर सायकल चालक द्वारा सायकल वाले को ठोकर मारने पर मामला दर्ज किया गया है. खोमन साहू ने पुलिस को बताया कि 29 जनवरी को 12:30 बजे उसका छोटा भाई ललित साहू अपने सायकल से सब्जी बेचकर नयापारा से घर पिटियाझर आ रहा था कि दलदली रोड फाटक के आगे पुलिया के पास एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर अस्पताल जाकर देखा जहां उसका भाई घायल अवस्था में मिला.

बताया गया कि दाढी पारा की ओर से आ रही प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GM 8769 का चालक अपने मोटर सायकल को तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक चलाकर ललित साहू के सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे उसका सायकल क्षतिग्रस्त हो गया एवं  पैर के घुटना में चोंट आया. जिसे डाक्टर द्वारा रिफर करने पर प्राईवेट वाहन से मेकाहारा अस्पताल रायपुर ले जाकर भर्ती किया गया है. मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279 एवं 337 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें