बेमचा में अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

बेमचा में अवैध शराब जप्त

महासमुंद पुलिस ने खल्लारी पारा बेमचा में अवैध शराब जप्त कर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि 31 जनवरी को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि भारत साहू खल्लारी पारा बेमचा में अपने पुराने घर के अंदर में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखा है.

जिसपर पुलिस ने आरोपी भारत साहू उदेराम साहू उम्र 35 को उसके पुराना घर कमरा में घेराबंदी कर शराब सहित पकडा. जहाँ आरोपी के कब्जे से एक पीला रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर रखे 14 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत 840/- रूपये उसी बोरी अंदर 10 पौवा गोल्डन गोवा डिलक्स व्हीस्की अंग्रेजी शराब कीमती 800/- रूपये कुल 1640/- रुपये का शराब रखा मिला. जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट अपराध का घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें