दुकान मे घुसकर अश्लील गाली गलौच, मामला दर्ज - CG Sandesh

दुकान मे घुसकर अश्लील गाली गलौच, मामला दर्ज

बसना थाना अंतर्गत जगदीश रोड़ में स्थित एक दुकान मे घुसकर अश्लील गाली गलौच कर  जान से मारने व दुकान बंद करवा देने की धमकी के संबंध में मामला दर्ज कराया गया है. शिकायतकर्ता निलेश अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि 26 जनवरी को शाम करीब 5.00 बजे विद्यासागर रात्रे नामक व्यक्ति उसके दुकान में जबरन आकर उससे अश्लील गाली गलौच किया कर उसे जान से मारने की धमकी दिया तथा उसके दुकान को बंद करवाने की धमकी दिया. निलेश की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें