खेत में काम करते समय करेंट की चपेट में आने से हुई थी मौत, मा... - CG Sandesh

खेत में काम करते समय करेंट की चपेट में आने से हुई थी मौत, मामला दर्ज

बसना थाना अंतर्गत 5 जुलाई 2018 को ग्राम जगत में खेत में काम करते समय करेंट की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी. जिसपर पुलिस ने जाँचकर  मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने बतया कि विद्युत मंडल बसना से प्राप्त रिपोर्ट एवं शव परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर पाया गया कि अभिमन्यु पटेल द्वारा मृतक प्रेमदास पिता ठीनादास उम्र 58 साल निवासी जगत को लापरवाही पूर्वक अपने खेत में काम कराते समय बोर मे लिये बिजली कनेक्शन करेंट की चपेट में आने सें मृतक की मृत्यु हो गयी थी. जिसपर कृषक अभिमन्यु पटेल का कृत्य अपराध धारा 304(A) भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें