शौच जाने के लिए निकली लड़की का रास्ता रोककर मारपीट, मामला दर्... - CG Sandesh

शौच जाने के लिए निकली लड़की का रास्ता रोककर मारपीट, मामला दर्ज

सिघोंड़ा थाना अंतर्गत ग्राम बोईरमाल में पुरानी रंजीश को लेकर शौच जाने के लिए निकली लड़की का रास्ता रोककर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी गई. जिसपर लड़की के पिता ने पुलिस ने शिकायत दर्ज करवाई है. लड़की के पिता पुलिस को बताया कि 28 जनवरी  के शाम लगभग 05:00 बजे वह अपने घर में था उसी समय उसकी लडकी घर से बाल्टी में पानी लेकर शौच जाने के लिये डबरी की ओर निकली थी.

जिसके बाद लड़की के पिता को बताया गया कि तुम्हारी लडकी को गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर रहे हैं. जिसपर शिकायतकर्ता तत्काल अपनी पत्नी के साथ लेकर घटनास्थल पहुंचकर देखा कि वहां उसकी लडकी को गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्के एवं लात से मारपीट करते हुए जमीन में गिरा दिये थे जिससे शिकायतकर्ता की लडकी बेहोश हो गई थी.

बताया गया कि लडकी को पुरानी रंजीश पर मारपीट किये हैं, लड़की को सरायपाली के डॉक्टर द्वारा मेकाहारा रायपुर रिफर किया गया है. मामले में  पुलिस ने आरोपीगण के विरूद्ध अपराध धारा 323, 34, 506 एवं 294 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें