उधारी पैसा मांगने पर मारपीट - CG Sandesh

उधारी पैसा मांगने पर मारपीट

सिंघोड़ा थाना अंतर्गत डीपापारा सिंघोडा में उधारी पैसा मांगने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी मिलने पर मामला दर्ज करया गया है. शिकायतकर्ता कुन्ति लोहा ने पुलिस को बताया कि वह अपने पडोसी संजय दीप को लगभग 01 महिना पूर्व घरेलू खर्च के लिये 1100 रूपये उधार लिया था. जिसे कई बार मांगने पर वह आज-कल दुंगा कहकर टालता रहा. इसके बाद 30 जनवरी को शाम 16:20 को उसके घर के सामने संजय दीप मिले जिसे वह 1100 रूपये को मांग की तो, संजय दीप बोला कि तुम्हे जो करना है कर लो मैं तुम्हारा रूपया अभी वापस नहीं करूंगा कहकर गंदी-गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के से मारपीट किया. जिससे शिकायतकर्ता को चोट आई है. मामले में  पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध के अपराध धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें