20 पाऊच जेब्रा छाप महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

20 पाऊच जेब्रा छाप महुआ शराब जप्त

कोमाखान पुलिस ने ग्राम नर्रा में 20 पाऊच जेब्रा छाप महुआ शराब जप्त कर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि 30 जनवरी को मुखबीर की सूचना पर दो ब्यक्ति को मोटर सायकल से अवैध रूप से शराब परिवहन करते खरियार रोड़ उड़ीसा से ग्राम नर्रा की तरफ जाते हुए पकड़ा गया. जिसमे मोटर सायकल चलाने वाला अपना नाम गौर सिंग ठाकुर पिता नेहरू ठाकुर उम्र 26 वर्ष निवासी नवाडीह (मुड़पार) एवं पीछे बैठे ब्यक्ति ने अपना नाम पप्पू ठाकुर पिता चन्द्रभान ठाकुर उम्र 24 वर्ष नवाडीह (मुड़पार) का रहने वाला बताया.

पुलिस ने बताया कि दोनो ब्यक्ति के संयुक्त कब्जे में रखे मोटर सायकल के डिक्की में एक प्लास्टिक झोला के अंदर उड़ीसा राज्य निर्मित 20 पाऊच जेब्रा छाप महुआ शराब कीमत 1000/- रूपये का रखा मिला एवं आरोपियों के संयुक्त कब्जे से मोटर सायकल व अवैध शराब को जप्त कर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें