खेत से सोलर पंप व वायर चोरी - CG Sandesh

खेत से सोलर पंप व वायर चोरी

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम बेमचा खेत से सोलर पंप व वायर चोरी होने का मामला दर्ज कराया गया है. शिकायतकर्ता आकाश चन्द्राकर ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा श्यामलाल चंद्राकर के खेत में शासकीय अनुदान से सोलर पंप लगा हुआ था .जिसे 15 जनवरी को प्रातः पंप चालू करते समय देखा कि सोलर पंप का पाईप खेत में बिखरा हुआ पडा था तथा खेत में लगा पंप एवं केबल वायर नहीं था, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति आरी ब्लेड से काट काट कर टुकडे टुकडे कर पाईप को खेत में छोड दिया था पंप एवं केबल वायर को चुराकर ले गया  जिसका अनुमानित कीमत लगभग 6000/-रूपये का है. मामले में पुलिस ने अपराध धारा 379 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें