पत्नी पर मिट्टी तेल डालकर माचीस से किया आग के हवाले, मामला द... - CG Sandesh

पत्नी पर मिट्टी तेल डालकर माचीस से किया आग के हवाले, मामला दर्ज

तुमगांव थाने में 31 अक्टूबर 2019 ग्राम फुसेराडीह में एक पति ने अपनी पत्नी को मिट्टी तेल डालकर माचीस से आग लगाकर जला दिया जिससे महिला की मौत हो गई. मामले में पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध धारा 302 आईपीसी पंजीबद्ध किया है.

पुलिस ने बताया कि  मृतिका यशोदा बाई ध्रुव पति देव कुमार ध्रुव उम्र 30 साल फुसेराडीह चौकी सिरपुर थाना तुमगांव के जांच पर गवाहों के कथन एवं मृतिका के मरणासन्न कथन पर बताया गया कि मृतिका के पति द्वारा मृतिका के साथ लडाई झगडा कर हत्या करने की नियत से मृतिका के उपर मिट्टी तेल डालकर माचीस से आग लगाकर जला दिया जिससे उपचार दौरान मृतिका का मृत्यु होना पाया गया. जिसपर आरोपी पति देव कुमार ध्रुव के विरुद्ध धारा 302 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध सदर कायम कर विवेचना मे लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें