ठेला में लोगो को शराब पीने के लिए मुहैया कराते हुए एक व्यक्त... - CG Sandesh

ठेला में लोगो को शराब पीने के लिए मुहैया कराते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा गया

पटेवा पुलिस ने गोंगल मोड़ के पास ठेला में लोगो को शराब पीने के लिए मुहैया कराते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि 25 जनवरी को मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि कमल किशोर निषाद सरेकेल जाने के मार्ग पर स्थित गोंगल मोड़ के पास अपने ठेला में लोगो को शराब पीने के लिये पानी पाउच एवं डिस्पोजल गिलास मुहैया करा रहा है, जिसपर पुलिस मौके पर घेराबंदी कर रेड किया. जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये एवं आरोपी कमल किशोर निषाद लोगो को पानी पाउच एवं डिस्पोजल गिलास मुहैया कराते पकडा गया. जहा पर 02 खाली डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग गोवा व्हीस्की का खाली पौवा जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 36(च) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें