मारपीट व गाली गलौच को लेकर काउंटर शिकायत दर्ज - CG Sandesh

मारपीट व गाली गलौच को लेकर काउंटर शिकायत दर्ज

मारपीट व गाली गलौच को लेकर कोमाखान थाना में काउंटर शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायतकर्ता मनोहर  ग्राम खट्टाडीह ने पुलिस को बताया है कि 24 जनवरी को सुबह 10 बजे वह अपने घर वालों की समस्या से अपने घर वालों को गाली दे रहा था तभी वही से बिहारी सिन्हा अपने कार गाड़ी से गुजर कर कही गया. फिर करीब 01 बजे वह कहीं से वापस अपने गाड़ी से आकर मनोहर के सामने अपनी गाड़ी को रोककर सुबह कैसे गाली दे रहा कहकर अश्लील गाली गलौच करने लगा. और अपने लड़के राहुल सिन्हा को फोन कर बुलाकर दोनों ने मारपीट किया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने  बिहारी लाल सिन्हा व  राहुल सिन्हा  पर 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.  

वहीं  बिहारी ने पुलिस को बताया कि 24 जनवरी  को सुबह 10  बजे वह अपने दादी मीरा बाई को अपने इको कार क्रमांक CG06GP9902 से साथ में लेकर काम से बागबाहरा जा रहा था कि मनोहर साहू ने उसे देखकर किसी पुरानी बात की रंजिश पर अश्लील गाली गलौच कर उसको  देखकर थूका. फिर बिहारी वहां से बागबाहरा चला गया फिर बागबाहरा से वापस आते समय बिहारी अपने कार क्रमांक CG06GP9902 से अपने गांव खट्टाडीह के स्कूल के पास करीब 01 बजे पहुंचा था कि मनोहर साहू ने बिहारी गाड़ी के सामने आकर गाड़ी को रोककर उसे पुन: अश्लील गाली गलौच कर कार के पीछे की कांच को पत्थर से मारकर तोड़ दिया है जिससे करीब 3000 / रूपये का नुकसान हुआ. इसके बाद शिकायतकर्ता ने अपने लड़के राहुल को फोन करके बुलाया तो मनोहर साहू ने उसके साथ भी मारपीट की. मामले में  मनोहर साहू के विरुद्ध धारा 427-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 341-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें