डिक्की में मोबाइल रखकर गया था शराब खरीदने, वापस आते तक मोबाइ... - CG Sandesh

डिक्की में मोबाइल रखकर गया था शराब खरीदने, वापस आते तक मोबाइल ले गए चोर

संतराम पटेल ग्राम पचेड़ा थाना खल्लारी निवासी में महासमुंद थाने में अपने मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है. शिकायतकर्ता ने बताया कि 29 दिसंबर  को वह अपने दोस्त सुरेश नाथ योगी के साथ मो0सा0 से देशी शराब भट्ठी दलदली रोड नयापारा महासमुंद गया था एवं मो0सा0 के डिक्की में अपना मोबाइल कीमत करीब 3000 रू0 को रखा था, इसके बाद वह दोपहर करीब 03 बजे अपनी मो0सा0 को शराब भट्ठी के गेट के सामने खड़ी कर शराब लेने गया था, जिसके 15 मिनट बाद शराब खरीदकर अपने मो0सा0 के पास आया तो उसके मो0सा0 के डिक्की में मोबाईल नही था जिसे किसी अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था, मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 379-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें