फोन करके गाली गलौच और अश्लील बात, मामला दर्ज - CG Sandesh

फोन करके गाली गलौच और अश्लील बात, मामला दर्ज

खल्लारी थाना के ग्राम मामाभांचा में मोबाईल फोन से अभद्र गाली गलौच अश्लील बाते कर  जान से मारने की धमकी मिलने पर मामला दर्ज करया गया है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी धर्मपत्नी व बहू के मोबाईल नंबर  पर किसी अंजान व्यक्ति के द्वारा फोन पर अभद्र गाली गलौच अश्लील बातें कर जान से मारने की धमकी दी गई है. तथा इसी नम्बर से उसके छोटे भाई पर भी काल किया जाता है लेकिन जैसे ही मोबाईल रिसीव किया जाता है उधर से मोबाईल कट कर दिया जाता है.

शिकायतकर्ता ने बतया कि यह काल 19 जनवरी  को प्रातः 4.30 बजे से आ रहा है और अब  तक 12(बारह) बार काल आ चुका है. जिसे मोबाईल से काल करने पर वह अपना नाम खिलावन चैहान ग्राम छिबर्रा का बताता है. मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 507 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें