छिलपावन में अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

छिलपावन में अवैध शराब जप्त

पटेवा पुलिस ने ग्राम छिलपावन में अवैध शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि 22 जनवरी को मुखबीर से सूचना मिला कि छिलपावन बिजली आफिस के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखा हुआ है, जिसपर पुलिस छिलपावन बिजली आफिस के पास बरगद पेड़ के नीचे एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा. जिसका नाम टिकेश्वर साहू पिता रामनारायण साहू उम्र 28 वर्ष छिलपावन थाना पटेवा का निवासी बताया गया है. पुलिस ने बताया कि उसके पास रखे सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी को चेक करने पर बोरी मे 30 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत 1500 रूपये मिलने पर अवैध शराब को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें