16 पौवा देशी शराब जप्त - CG Sandesh

16 पौवा देशी शराब जप्त

पटेवा पुलिस ने गोंगल जाने के रस्ते में तालाब के पास अवैध शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि 22 जनवरी को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि एक व्यक्ति झलप से गोगल की ओर अवैध रूप से शराब लेकर आ रहा है, जिसपर पुलिस मौके में पहुंचकर एक व्यक्ति जो पैदल हाथ में एक प्लास्टिक का झोला लेकर आ रहा था उसे रोककर नाम पता पूछने पर वह अपना नाम लक्ष्मीनारायण पटेल पिता संतोष पटेल उम्र 30 वर्ष गोंगल थाना पटेवा का रहने वाला बताया. पुलिस ने बताया की तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 16 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत 960 रूपये देशी प्लेन शराब रखा मिला जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें