बोलेरो ने मोटर सायकल को मारी ठोकर, मामला दर्ज - CG Sandesh

बोलेरो ने मोटर सायकल को मारी ठोकर, मामला दर्ज

22 जनवरी को सुबह 8 बजे महासमुंद बीटीआई रोड कर्मा भवन के सामने बोलेरो ने मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने पर  मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 22 जनवरी 2020  के सुबह राजेन्द्र साहू गोपाल पटेल के साथ उसकी अपाचे मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GM 8382 में पीछे बैठकर डीजल लाने महासमुंद आये थे, मोटर सायकल को गोपाल पटेल चला रहा था कि सुबह करीब 08:00 बजे बीटीआई रोड  महासमुंद,  कर्मा भवन के पास सामने से आ रही बोलेरो वाहन क्रमांक CG 13 C 5850 का चालक अपनी वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए राजेंद्र साहू की मोटरसायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे मोटर सायकल में सवार दोनों को चोंट लगा. मामले में पुलिस ने आरोपी बोलेरो चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279 एवं 337 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें