बिजली खम्भा में लाईट लगाने के लिये मना करने पर मारपीट - CG Sandesh

बिजली खम्भा में लाईट लगाने के लिये मना करने पर मारपीट

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम लाफिन कला के बिजली खम्भा में लाईट लगाने के लिये मना करने पर मारपीट व गाली गलौच होने पर मामला दर्ज करया गया है. शिकायतकर्ता राम कुमार साहू ने पुलिस को बताया है कि 22 जनवरी  को रात्री 06.30 बजे वह अपने घर के सामने बैठा था. उसी समय बिजली खम्भा में लाईट लगाने गांव के लक्ष्मण यादव आया,  जिसे लाईट लगाने के लिये मना करने पर तुम कौन होते हो मना करने वाला कहकर वह अपने दोस्त टेकराम साहू, भूपेन्द्र साहू को बुलाकर वहां ले आया, और इसके बाद तीनो एक राय होकर शिकायतकर्ता राम कुमार  को अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये. जिससे उसे चोट आई. मामले में  पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34, 506, 294 एवं 323 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें