मर्जी से वोट दूंगा कहने पर मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

मर्जी से वोट दूंगा कहने पर मारपीट, मामला दर्ज

बसना थाना अंतर्गत ग्राम रंगमटिया में अपने मर्जी से वोट दूंगा कहने पर मारपीट व गाली गलौच करने का मामला सामने आया है. मनबोध पटेल ने पुलिस को बताया कि 21 जनवरी को  लगभग शाम 07.00 बजे वह अपने घर के पास गली में खडा था, उसी समय गांव का सुंदर सिंह बरिहा आकर मुझे बोला कि अपने ट्रेक्टर को गली से हटाओ तथा तुम किसको वोट दोगे बोला. जिसपर मनबोध ने सुंदर बरिहा को बोला कि मेरा मर्जी मैं किसी को भी वोंट दुंगा तो उतने में सुंदर सिंह बरिहा मनबोध को गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए मुझे धक्का देकर जमीन में गिरा दिया तथा हाथ मुक्का लात से मारने लगा जिससे उसे चोट आई. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें