मोबाइल रिचार्ज दुकान में मारपीट - CG Sandesh

मोबाइल रिचार्ज दुकान में मारपीट

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में पुरानी रकम के लिए मारपीट करने व जान से मारने की धमकी मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कराया गया है. प्रमोद चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल दुकान में नेतराम निषाद 19 जनवरी को शाम 7.30 बजे शराब पीकर रिचार्ज कराने आया था. जिसे पुराने रकम की मांग करने पर गाली गलौज करने लगा व दुकान के अंदर आकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर बोला कि तुझे रात में ही उठवा लुंगा फिर सुबह उसके पिता उसके टंगीया लेकर प्रमोद चंद्राकर को मारने आये थे. और उसने भी प्रमोद चंद्राकर के साथ गाली गलौज करते हुए टंगीया का भय दिखाकर जान से मारने और काट कर फेंकने की धमकी देने लगे. जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34 एवं  506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

वहीं नेतराम निषाद ने पुलिस को बताया कि वह 19 जनवरी को गांव के प्रमोद चंद्राकर के मोबाईल दुकान में रिचार्ज कराने गया तो वह अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया है एवं जब उसके  पिता द्वारा प्रमोद चंद्राकर को समझाने पर उसका बडा भाई अविनाश चंद्राकर द्वारा उसके पिता को भी मारपीट कर जातिगत गाली गलौच कर मारने पीटने की धमकी दिया. जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 323,  34 एवं 294 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें