खेत के घेरे में लगाये गये कांटे तार की चोरी - CG Sandesh

खेत के घेरे में लगाये गये कांटे तार की चोरी

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम पड़कीपाली में खेत के घेरे में लगाये गये कांटे तार के चोरी होने के संबंध में मामला दर्ज कराया लिया गया है. परमानंद चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि 15 दिसंबर  दोपहर करीबन 1.00 बजे जब वह  अपने खेत में जाकर देखा तो उसके द्वारा लगाये गये कंटीले तार नहीं था जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था. जो करीबन 3 किंटल कंटीले तार कीमती 15000/- रूपये का है. जिसपर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध धारा 379 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें