बागबाहरा में दो अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब जप्त  - CG Sandesh

बागबाहरा में दो अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब जप्त

बागबाहरा पुलिस ने 21 जनवरी को दो अलग-अलग स्थानों से शराब जप्त किया है.  पुलिस ने बताया कि मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि एक व्यक्ति पेट्रोल पम्प भानपुर के पास एक पीला रंग के थैला में अवैध शराब बिक्री वास्ते रखा है. जिसपर पुलिस मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान में दबीश देने पर भानपुर पेट्रोल पम्प के पास एक व्यक्ति पीला थैला में कुछ सामान रखे मिला. जिससे पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम शुभम चक्रधारी पिता स्व0 मोती राम चक्रधारी उम्र 25 साल वार्ड नं0 02 शांति नगर बागबाहरा बतलाया. जिसके थैला में 09 पौवा अंग्रेजी जम्मू स्पेशल व्हीस्की शराब की कीमत 720 एवं आरोपी के पास से नगदी 100 रूपये बिक्री रकम मिला. जिसे जप्त किया गया.

तथा मुखबीर की सूचना पर पिथौरा चौक के पास मौके पर पहुंचकर घेराबंदी रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिसका नाम पता पुछने पर वह अपना नाम पुरूषोत्तम पिता भजमन यादव उम्र 41 साल कर्रापारा बागबाहरा, थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का होना बताया जिसके कब्जे से एक सफेद रंग के प्लाटिक बोरा में 19 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत 1140 रूपये रखा मिला। पुलिस ने अवैध शराब को जप्त कर शीलबंद कर दिया गया है । दोनों आरोपी को उक्त शराब रखने व बिक्री करने के संबंध में आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें