32 पौवा के साथ दो मोटर सायकल जप्त. - CG Sandesh

32 पौवा के साथ दो मोटर सायकल जप्त.

बागबाहरा पुलिस ने 20 जनवरी को मुखबीर की सुचना पर दो व्यक्ति को घेराबंदी कर शराब के साथ पकड़ा है. पुलिस ने बतया कि आरोपी मोटर सायकल चालक अभिषेक यादव पिता रविन्द्र यादव उम्र 19 साल एवं पीछे बैठे व्यक्ति किशोर कुमार सहिस पिता गुहा राम सहिस उम्र 35 साल एक पीले रंग के कपडे के थैला में 22 पौवा शराब कुल कीमत करीबन 2000 रूपये लेकर अवैध रूप से परिवहन कर रहे थे जिसे व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल होण्डा साईन कीमत 52,000 रूपये को जप्त किया गया.  

वहीं बागबाहरा पुलिस ने पिथौरा चौक पर भी एक मोटर सायकल पर दो व्यक्ति मोटर सायकल चालक मानिक राम पटेल पिता छोटू राम पटेल उम्र 24 साल व पीछे सीट पर थैला लेकर बैठे व्यक्ति गुहाराम पिता प्यारे लाल सहिस उम्र 59 साल को थैला में 10 पौवा अंग्रेजी जम्मू व्हीस्की शराब की कीमती 800 रुपये के साथ पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि शराब परिवहन में उपयोग किये गये वाहन लाल कलर का प्लेटिना कीमत बीस हजार रूपये व अवैध शराब को जप्त कर आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें