गलत साईड से आती ट्रेलर ने सुमो को मारी ठोकर, मामला दर्ज - CG Sandesh

गलत साईड से आती ट्रेलर ने सुमो को मारी ठोकर, मामला दर्ज

पिथौरा टप्पा चौक में कल दोपहर करीब 12 बजे सुमो और ट्रेलर की आपस में भिड़त हो गई थी जिसे लेकर पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है. ललित नायक ने पुलिस को बताया कि वह 20 जनवरी को अपने भाई विरेन्द्र नायक की टाटा सुमो गोल्ड क्रमांक CG 22 1947 को लेकर ग्राम देवलभाठा से ग्राम गोड़बहाल जा रहा था, कि करीबन 12:00 बजे NH 53 टप्पा चौक के पास सामनें गलत साईड से लहराती हुई आ रही ट्रेलर क्रमांक MH 43 BP 2436 का चालक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर सुमो को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया.  जिससे सुमो में सवार सुशील नायक,  दयानिधी पटेल,  राजेश नायक,  ईश्वर नायक तथा विष्णु पटेल को चोटे आई, जिसे 112 के माध्यम से ईलाज हेतु पिथौरा में भर्ती कराया गया है.

मामले में आरोपी चालक ने अपना नाम दीपक निषाद पिता नारायण उम्र 28 वर्ष, मुड़पार थाना खैरागढ जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ का रहने वाला बताया है. जिसके विरूद्ध अपराध धारा 279 एवं 337 आईपीसी पंजीबद्ध किया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें