गाली गलौच करने से मना करने किया मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

गाली गलौच करने से मना करने किया मारपीट, मामला दर्ज

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम बेलसोंडा में गाली गलौच करने से मना करने पर मारपीट किया गया जिसे लेकर मामला दर्ज कराया गया है. शिकायतकर्ता विपुल चन्द्राकर ने पुलिस को बताया कि 20 जनवरी 2020 को वह गांव में वार्षिक मडई-मेला का कार्यक्रम होने से अपने साथी हरिश देवांगन के साथ बेलसोंडा के वार्ड भांटापारा, मडई स्थल कार्यक्रम देखने गया था और मेला मडई में अपने दोस्त के साथ शाम 07:30 बजे घुम रहा था उसी दौरान गांव के कुंदन, प्रेमेश विश्वकर्मा, लक्की धीवर, मनीष साहू के द्वारा शराब पीकर मडई मेला में गाली गलौच कर रहे थे. जिसे मना करने पर करने पर आवेश में आकर सभी एक राय होकर शिकायतकर्ता विपुल चन्द्राकर को जबरन गंदी-गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्का एवं पत्थर से मारपीट किये. जिसपर पुलिस ने सभी आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 34, 323 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें