पुलिस की सक्रियता से 40 लीटर अवैध शराब जप्त. - CG Sandesh

पुलिस की सक्रियता से 40 लीटर अवैध शराब जप्त.

भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम दलदली से चनाट के बीच देशी महुआ शराब 40 लीटर जप्त किया गया है. पुलिस ने बताया कि 19 जनवरी को ग्राम रामभांठा मे मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि दलदली की ओर से बिना नंबर मोटर सायकल मे दो व्यक्ति अवैध शराब परिवहन करते आ रहे है. जिसपर पुलिस मुखबीर की सूचना पर ग्राम दलदली चनाट के मध्य पुल के पास पहुंचे जहाँ दो व्यक्ति अरुण कुमार पिता कन्हैया पटेल उम्र 28 वर्ष व तोपराम पिता इंदल पटेल उम्र 32 वर्ष बिना नंबर के सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन करते पाए गए. जिनके कब्जे से पुलिस ने दो नग सफेद रंग की 20 लीटर वाली जरकिन में पूरी भरी हुई 20-20 लीटर हाथ भट्टी से बना महुआ शराब जुमला 40  लीटर कीमती 4000/-   रुपये जब्त कर कब्जा पुलिस लेकर धारा 34 (2) आब. अधि. के तहत कार्यवाही की गई.

उपरोक्त कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद शुक्ल के मार्गदर्शन में, श्रीमान अति.पु.अधि. वेदव्रत सिरमौर, अनु. पुलिस अधिकारी राजीव शर्मा के दिशा निर्देशानुसार तथा थाना प्रभारी बसना सुश्री वीणा यादव के मार्गदर्शन पर चौकी प्रभारी भंवरपुर सउनि. दुलार सिंह यादव हमराह स्टॉप द्वारा की गई.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें