आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में कोहली और रोहित शीर्ष पर - CG Sandesh

आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में कोहली और रोहित शीर्ष पर

भारतीय कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा ने सोमवार को जारी आईसीसी वनडे रैंकिंग की बल्लेबाजी तालिका में पहले दो स्थानों पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई हुई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में समाप्त हुई सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद कोहली नंबर एक और रोहित नंबर दो रैंकिंग पर बरकरार है। दूसरी ओर, चोट से उबरकर वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की सूची में 764 अंक लेकर शीर्ष पर हैं। उनके बाद न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट दूसरे स्थान पर है। वहीं एकदिवसीय क्रिकेट की ऑलराउंडर सुची में रविन्द्र जडेजा को 10 वां स्थान मिला है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें