महिला के साथ गाली गलौच कर जान से मरवा देने की धमकी, मामला दर... - CG Sandesh

महिला के साथ गाली गलौच कर जान से मरवा देने की धमकी, मामला दर्ज

बसना थाना अंतर्गत ग्राम बड़े साजापाली में अप्रिय एवं अश्लील गाली गलौच एवं जान से मरवा देने की धमकी मिलने पर 19 जनवरी 2020 को आवेदिका श्रीमती लक्ष्मी भारद्वाज पति ईश्वर भारद्वाज द्वारा थाना आकर शिकायत दर्ज करायी गई है.

लक्ष्मी भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि मेरे घर के सामने रहने वाली अनिता पति प्रेम प्रकाश बंजारे उम्र 32 वर्ष के द्वारा उसके पति द्वारा फैलाए हुए रेत को मिस्त्री द्वारा सहेज देने कहने पर बात का बतंग बनाते हुए उसके पति ईश्वर भारद्वाज से उलझते हुए गाली गलौच कर दिल्ली से गुण्डा बुलवा कर मरवा दूंगी कहकर धमकी देने लगी. और कहने लाही की मेरा पति दिल्ली मे साफ्टवेयर इंजिनियर है मैं किसी से कम नही हूं पुलिस मेरे इसारे मे काम करती है तेरे पति को जेल भेजवा कर ही दम लुंगी, तुम लोग मेरा क्या बिगाड़ लोगे कह कर धमकी दी. जिसपर पुलिस ने मामले को अपराध धारा 294, 506 आईपीसी के तहत दर्ज किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें