नरसिंगपुर जंगल के पास  चल रहा था जुआ, पुलिस ने धर दबोचा. - CG Sandesh

नरसिंगपुर जंगल के पास चल रहा था जुआ, पुलिस ने धर दबोचा.

19 जनवरी को बसना थाना अंतर्गत ग्राम साहूडीपा नरसिंगपुर जंगल के पास पुलिस की टीम ने जुआड़ीयों को जुआ खेतले रंगे हाथों पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम साहूडीपा नरसिंगपुर जंगल में कुछ लोग तास पत्ती से रूपये पैसे का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं, जिसपर पुलिस साहूडीपा नरसिंगपुर जंगल के पास पहुंच कर देखे तो कुछ लोग तास पत्ती से रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे थे जिसे घेराबंदी कर दबीस देने पर कुछ जुआडियान पुलिस को देखकर भाग गये  तथा मौके पर जुआडियान  शंकर नायक उम्र 37 साल वार्ड नं0 14 बसना, राजाराम मिश्रा उम्र 60 साल बंसुलाडीपा आईटीआई के पीछे, हिदायत तुल्ला पिता उम्र 24 साल वार्ड नं0 15 मातादरबार के सामने बसना,  दिनेश बरेठ उम्र 34 साल टिकरापारा बसना,  रामकुमार बंछोर उम्र 44 साल वार्ड नं0 06 कबीर नगर बसना,  हिरा सागर उम्र 25 साल कबीर नगर वार्ड नं0 06 पकडे गए जिसके  पास से कुल रकम 14,680 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट पाए जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें