पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट, मामला दर्ज

पिथौरा थाना अंतर्गत देवार डेरा वार्ड नंबर 05 बार चौक में पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट व गाली गलौच होने पर काउंटर मामला दर्ज कराया गया है.  

कोन्दा देवार ने पुलिस को बताया कि 19 जनवरी को शाम करीबन 06:30 बजे वह अपने घर के पास था उसी समय पुनित देवार,  सुदेश देवार,  मुकेश देवार आए और पुरानी रंजीश को लेकर अश्लील गाली गलौच करते हुए उसके साथ हाथ मुक्का से मारपीट किये,  जिससे उसके दोनों गाल में चोट आया है तथा झगड़ा को छुड़ाने आए उसके बेटा गोविन्द देवार को भी उनके द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट किया,  जिससे उसके नाक एवं सीना में चोट आया है, और खून निकला. और जान से मारने की धमकी भी दी गई.  

वहीं मयाराम देवार ने पुलिस को बताया कि 19 जनवरी को शाम करीबन 06:30 बजे वह देवांगन चाय होटल में चाय पी रहा था, उसी समय बार चैक में कोन्दा देवार और गोविन्द देवार दोनों बाप बेटा आपस में झगड़ा लड़ाई हो रहे थे जिसे देखकर छुड़ाने के लिए गया तो उसे कोन्दा देवार तुम क्यों आए हो कहकर पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौच कर हाथ मुक्का व लोहेनुमा राड से मारकर चोट पहुचाया जिससे खून निकलने लगा. और वह जाते जाते जान से मारने की धमकी दे रहा था.

मामले में पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें