पुलिस की मुखबीरी करता है कहकर मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

पुलिस की मुखबीरी करता है कहकर मारपीट, मामला दर्ज

सरायपाली में पुलिस की मुखबीरी करता है कहकर मारपीट व गाली गलौच करने पर मामला दर्ज कराया गया है. मोहसिन खान ने पुलिस को बताया कि वार्ड नं0 07 ताजनगर,  सरायपाली का रहने वाला है तथा ट्रक ड्रायवरी का काम करता है. तथा 19 जनवरी 2020 के 11.00 बजे अपने घर से बाहर निकला था कि गुप्तां किराना दुकान के सामने तु पुलिस का मुखबीरी करता है बोलकर वाहिद खान और उसका भाई जाहिद खान दोनो के द्वारा मोहसिन के साथ गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच करते हुये हाथ मुक्का व डण्डा से मेरे साथ मारपीट किया गया. जिसकी शिकायत पर  पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें